गर्भावस्था की पहली तिमाही में हमें क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:26

शुरुआती तीन महीनों में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर चीजें ज्यादा खानी चाहिए। अपने खाने में दाल, पनीर, अंडा, नॉनवेज, सोयाबीन, दूध, दही, पालक, गुड़, अनार, चना, पोहा, मुरमुरे को शामिल करें। फल और हरी पत्तेदार सब्जियां भी खूब खाएं।

पहली तिमाही के लिए डाइट

फोलिक एसिड - अंडे, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, शतावरी और खट्टे फल। कैल्शियम - प्रेग्नेंट महिलाओं को शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी करना चाहिए।18

First Trimester Pregnancy Diet

ओमेगा होना चाहिए आहार में
बच्चे के मस्तिष्क, तंत्रिका प्रणाली और आंखों के विकास के लिए अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन को भी बढाएं। बच्चे के दिमाग के विकास के लिए ओमेगा-3 और ओमेगा-6 बहुत जरूरी है। फिश लिवर ऑयल, ड्राइफ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियों और सरसों के तेल में यह अच्छी मात्रा में मिलते हैं। आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खाना भी शुरू कर दें। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

पहली तिमाही के डाइट प्लान
हालांकि, आपको पूरी गर्भावस्था के दौरान खुद को और शिशु को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग तरह के पोषक तत्व चाहिए होते हैं, हमने पहली तिमाही में शिशु के विकास के लिए विशेषतौर पर जरुरी कुछ और पोषक तत्वों को चुना है।

पहली तिमाही में सबसे जरुरी पोषक तत्व हैं फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन बी6।

फॉलिक एसिड आपके शिशु को न्यूरल ट्यूब दोषों जैसे कि स्पाइना बिफिडा और अन्य जन्मजात दोषों जैसे कि खंड तालु (क्लैफ्ट पैलेट) से सुरक्षा प्रदान करता है।

आयरन की आवश्यकता स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए होती हैं, जो कि शरीर में आॅक्सीजन प्रवाहित करती हैं। शरीर में पर्याप्त आयरन न होने से आपको थकान या श्वासहीनता महसूस हो सकती है। आयरन की कमी वाला एनीमिया (लो एचबी) भारत में काफी आम है इसलिए यह पोषक तत्व पूरी गर्भावस्था में जरुरी होता है।

मिचली की वजह से आपको उल्टी आने जैसा महसूस हो सकता है और हो सकता है आप ठीक से कुछ खा-पी न पाएं। इस बात के कुछ प्रमाण हैं कि विटामिन बी6 मिचली से राहत देने में मददगार है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info